जाह्नवी कपूर ने की ‘हैमनेट’ में जैकोबी जूप के अभिनय तारीफ

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ड्रामा ‘हैमनेट’ में बेहतरीन अभिनय के लिए युवा अभिनेता जैकोबी जूप तारीफ़ की है और कहा है कि जैकोबी जूप के अभिनय ने उन पर गहरा असर डाला है। जान्हवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हैमनेट में इस लड़के का अभिनय ज़बरदस्त है। इसने मेरा दिल जीत लिया। बिना किसी शक के यह इस साल का सबसे बेहतरीन अभिनय है। मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूँ।”

जाह्नवी की यह सहज तारीफ़ सोशल मीडिया उपभोक्ताओं और फ़िल्म प्रेमियों का ध्यान तुरंत खींचने में कामयाब रही, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें एक ऐसे युवा अभिनेता के काम को सराहा गया था, जिसे फ़िल्म में अपनी इस भूमिका के लिए पहले से ही काफ़ी तारीफ़ें मिल रही थीं। ‘हैमनेट’ 2025 की एक ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन क्लो झाओ ने किया है। यह फ़िल्म विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी एग्नेस (ऐनी हैथवे) के जीवन को नाटकीय रूप से प्रस्तुत करती है। इसमें 1596 में उनके 11 साल के बेटे, हैमनेट की मृत्यु के बाद उनके गहरे दुख पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। इसी दुख से प्रेरित होकर शेक्सपियर ने अपना नाटक ‘हैमलेट’ लिखा था।

Next Post

पुलकित सम्राट कृति खरबंदा की शादी के दो साल पूरे

Sun Mar 15 , 2026
मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के दो साल पूरे हो गये हैं। बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियाँ अचानक शुरू होती हैं और उतनी ही जल्दी सुर्खियों में भी आ जाती हैं, लेकिन पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की कहानी कुछ अलग है। यह एक […]

You May Like