इंडिगो नवी मुंबई से 30 से अधिक नये मार्गों पर शुरू करेगी उड़ानें

नयी दिल्ली, 29 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो ने 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नये मार्गों पर उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने रविवार को बताया कि नये मार्गों में नवी मुंबई से आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगांव, चंडीगढ़, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम् के लिए उड़ानें शामिल होंगी।

इन उड़ानों के साथ नवी मुंबई से और नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सप्ताह में 400 से अधिक उड़ानें हो जायेंगी। विमान सेवा कंपनी ने आज ही गुजरात के भावनगर और महाराष्ट्र के नवी मुंबई के बीच भी उड़ान शुरू की है। इस मार्ग पर एटीआर विमान का परिचालन किया जा रहा है।

Next Post

इंडिया अंडर23 मेन्स ने ट्राई-नेशन चैंपियनशिप में भूटान को 5-0 से हराया

Sun Mar 29 , 2026
इटानगर, 29 मार्च (वार्ता ) इंडिया अंडर23 मेन्स नेशनल टीम ने अरुणाचल प्रदेश के यूपिया के गोल्डन जुबली स्टेडियम में अंडर23 ट्राई-नेशन चैंपियनशिप 2026 में भूटान को पांच गोल से हराया। सुहैल अहमद भट (51′, 81′) ने शनिवार को दो गोल किए, जबकि रिकी मीतेई हाओबाम (44′), टोम्बा सिंह हाओबाम […]

You May Like