अच्छी बारिश के लिए पार्वती जल से श्रीगणेश का अभिषेक

सीहोर। अच्छी बारिश की कामना को लेकर कई गांवों के महिला-पुरुष 20 किमी की पदयात्रा करते हुए पार्वती नदी का जल लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान का जल से अभिषेक किया.

आषाढ़ माह में ग्राम पार्वती के लोग पार्वती नदी का जल भरकर व झंडा लेकर पैदल जत्थे के रूप में ऐतिहासिक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचते हैं. इस दौरान रास्ते में आने वाले गांवों के लोग यात्रा का स्वागत कर जत्थे में शामिल हो जाते हैं. श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार सुबह करीब 20 किमी की पदयात्रा कर गणेश मंदिर पहुंचा. जत्थे में पिपल्या नगर, बावडिय़ा मैना, जंगीखेड़ी, खजूरी अलादाद, मूड़लाकलां, कराडिय़ाभील बिजौरा, बिजौरी, नयापुरा, बकतल, कौडिय़ा छितु लोंदिया आदि ग्राम के लोग शामिल थे.

 

Next Post

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

Thu Jul 9 , 2026
आष्टा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी, राहत-बचाव दलों को तैयार रखने और कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के […]

You May Like

Play sound