कमिश्नर ने प्रभारी सीएमओ चाकघाट को किया निलंबित

रीवा, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शंखधर पांडेय को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में श्री पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रभारी सीएमओ श्री पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो की कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जांच कराई गई।जांच में श्री पांडे को कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय वार्तालाप के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है।

Next Post

इंजीनियर्स डे पर मेधावी छात्र किये गये सम्मानित

Tue Sep 15 , 2026
रीवा, रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. तिवारी ने की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें. इंजी. राजेन्द्र शर्मा जी, मैनेजिंग डायरेक्टर, शिल्पी इन्फ्रा […]

You May Like