इंजीनियर्स डे पर मेधावी छात्र किये गये सम्मानित

रीवा, रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. तिवारी ने की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें. इंजी. राजेन्द्र शर्मा जी, मैनेजिंग डायरेक्टर, शिल्पी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, इंजी.रजनीश कुमार गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट, आरईसी ग्लोबल एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आर्किटेक्ट सिद्धार्थ सिंह,इंजी रविशंकर पांडेय, एवं डॉ. दया शंकर पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्राचार्य डॉ. आर.पी. तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन से विद्यार्थियों को जिज्ञासा, कठिन कार्य करने की दृढ़ इच्छा, ईमानदारी एवं नवाचार की प्रेरणा लेने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि इंजी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में इंजीनियरिंग का स्वरूप लगातार विकसित हो रहा है. आज इंजीनियरिंग केवल तकनीक के उपयोग तक सीमित नहीं, बल्कि समस्याओं को समझकर उनके प्रभावी समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीक एवं उपकरणों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार रखने का आह्वान किया. मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया.

Next Post

एलएनआईपीई के छात्रों का धरना 7वें दिन भी जारी, लिखित आश्वासन के बाद ही हटेंगे, 5 छात्र बीमार

Tue Sep 15 , 2026
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन के गुवाहाटी परिसर की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रहे छात्रों का धरना आज 7वें दिन भी जारी रहा। छात्रा श्रुति का न्याय दिलाने, संस्थान की जवाबदेही तय करने और अपनी 6 मांगों को लेकर परिसर […]

You May Like