हरे माधव वरसी पर्व में उमड़ी श्रद्धा की बयार, भक्ति-सेवा से आलोकित हुआ माधव नगर

माधव नगर: हरे माधव धाम में वरसी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु सत्संग, भजन और सुमिरन में लीन होकर सतगुरु बाबा माधव शाह जी और बाबा नारायण शाह साहिब जी की लीलाओं से भावविभोर हुए। एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित करुण लीलाओं ने श्रद्धालुओं को आत्मिक अनुभव कराया। सतगुरु को आत्मा का दर्पण बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि नाम, भक्ति और सेवा ही सच्ची रोशनी के साधन हैं।

दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों जरूरतमंदों को उपचार और दवाइयां प्रदान कीं। नगर में भक्ति, सेवा और प्रेमभाव की गूंज रही सतगुरु की रहमत सदा अंग-संग।वीकार्यक्रम में डीआरएम कमल तलरेजा, कलेक्टर आशीष तिवारी, महापौर प्रीति सूरी, सांसद गणेश सिंह सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

नंदन नगर में दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर पार

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए. 24 वर्षीय फरहीन पिता जुबैर शाह निवासी 933, नाले पार सेक्टर एन, नंदन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब उसने पैसे निकालने के लिए अलमारी खोली तो भीतर का […]

You May Like