351 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

छतरपुर। छतरपुर के 351 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, तमराही मोहल्ला से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। श्री जगन्नाथ स्वामी जू मंदिर नवनिर्माण समिति एवं रथयात्रा समिति ने सोमवार शाम पत्रकार वार्ता में नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव की रूपरेखा जारी की।

समिति के सचिव संतोष ताम्रकार ने बताया कि 16 जुलाई को शाम 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा मंदिर से रवाना होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी तहसील पहुंचेगी, जहां भगवान 17 से 19 जुलाई तक विश्राम करेंगे। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, धार्मिक नृत्य प्रस्तुतियां और खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन होगा।

20 जुलाई को जानकी जी की पालकी भगवान को लिवाने के लिए निकलेगी। इसके बाद रथयात्रा गोवर्धन टाकीज स्थित केंड्या जी मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान दो दिन विश्राम करेंगे। 22 जुलाई को रथयात्रा पुनः मुख्य मंदिर पहुंचेगी।

23 और 24 जुलाई को अखंड रामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन, शांति पाठ, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन होगा।

Next Post

चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार

Tue Jul 14 , 2026
शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात नकाबपोश हमलावर ने चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे […]

You May Like