नंदन नगर में दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर पार

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए. 24 वर्षीय फरहीन पिता जुबैर शाह निवासी 933, नाले पार सेक्टर एन, नंदन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब उसने पैसे निकालने के लिए अलमारी खोली तो भीतर का सामान बिखरा हुआ मिला.

लाकर चेक करने पर उसमें रखे पुराने इस्तेमाल के सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पायजब, दो जोड़ी बिछिया और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब थे. फरहीन ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात बदमाश घर में घुसकर यह चोरी कर गया, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मप्र में ड्रग मॉनिटरिंग व्यवस्था अपग्रेड होगी, औषधि प्रयोगशालाओं में लगेंगे आधुनिक उपकरण

Sun Oct 12 , 2025
भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवास कार्यालय में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक में छिंदवाड़ा की घटना पर की जा रही कार्रवाई की स्थिति जानी। उन्होंने तमिलनाडु शासन से सतत संपर्क में रहकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शुक्ल ने कहा कि […]

You May Like