ओडिशा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान शहीद

भुवनेश्वर, 14 जून (वार्ता) ओडिशा के माओवाद प्रभावित सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग थाना क्षेत्र में एक पत्थर खदान के पास तलाशी अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन का एक जवान शहीद हो गया।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी में उस समय विस्फोट हुआ, जब सीआरपीएफ के जवान जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। विस्फोट के कारण उत्तर प्रदेश निवासी सीआरपीएफ जवान सत्यभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

गौरतलब है कि पिछले महीने बांको पत्थर खदान से सशस्त्र माओवादियों द्वारा लगभग पांच टन विस्फोटक सामग्री लूटने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है। गहन तलाशी अभियान के दौरान बलों ने चोरी किए गए लगभग चार टन विस्फोटक बरामद किए।

Next Post

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर राजनीति तेज

Sat Jun 14 , 2025
भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में आगामी 19 जून से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग उपार्जन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद से राज्य में इसे लेकर राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस इसे लेकर सरकार को घेरे में लेते हुए इसे […]

You May Like