शिवपुरी में आसमान से गिरा संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीणों में मची हलचल

शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ढांढ गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान से एक संदिग्ध ड्रोन गिर गया। ड्रोन को गिरता देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर दिनारा थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे सुरक्षित रखवा दिया।

आर्मी एरिया से आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्रोन के आर्मी एरिया से आने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उड़ान के दौरान यह रास्ता भटककर गांव में गिर गया होगा। हालांकि, ड्रोन के सेना से जुड़े होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसका है और कहां से आया है। संबंधित एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद ही इसकी असलियत सामने आ पाएगी।

Next Post

वायु प्रदूषण से 2023 में 20 लाख मौतें, खतरे को अब भी नकार रही सरकार: कांग्रेस

Mon Nov 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि देश में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों को लेकर सरकार लंबे समय से खतरे को नकारती रही है और अब फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट ने 2023 में वायु प्रदूषण से करीब 20 लाख मौतों का आंकड़ा सामने रखकर सरकार को […]

You May Like