दिन में राहत, रात-सुबह ठंडी हवाएं ठिठुरा रहीं

जबलपुर। मौसम के बदले मिजाज के साथ पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल ठंड से दिन में राहत में है लेकिन सुबह और रातें ठंडी है। ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरा रही है, लोग ठँड से बचने गर्म कपड़े लादकर बाहर निकल रहे हैं। रविवार को सुबह से धूप खिली रही। गुनगुनी धूप लोगों को भांति रही। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चली और ठंडी ने जोर मारना शुरू कर दिया था। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री सामान्य से कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 82 और शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वा पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तरी तमिलनाडु पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढऩे की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही अन्य मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही है।

Next Post

हनी ट्रैप कांड: दो सिपाही हटाए गए, प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर। इंस्टाग्राम आईडी के जरिए दो भाईयों को हनी ट्रैप के जाल मेें फंसाने के बाद ब्लैकमेल मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। साथ ही दो सिपाहियों को हटा दिया गया। जबकि चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। दरअसल लार्डगंज थना अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी […]

You May Like

मनोरंजन