![]()
भोपाल। बिलखिरिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लगभग 6.50 लाख रुपये की कीमत का चोरी का सामान तकनीकी बरामद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आदमपुर खनती स्थित परिसर में रखे कीमती तकनीकी उपकरण अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए आरोपी अर्जुन और राहुल बंजारा को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी के सामान और ओमेगा सोलर प्लांट में तार चोरी की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पूरा सामान बरामद कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन बंजारा थाना बिलखिरिया का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है और वह पूर्व में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है.
