गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व आज 5 नवंबर को मनेगा

ग्वालियर । सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व (जयंती) बुधवार 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को ग्वालियर में भी हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। तीन दिवसीय मुख्य आयोजनों की शुरुआत फूलबाग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव पर हो गई है। जिसका भोग 5 नवंबर को सुबह 8 बजे डाला जाएगा।

सिख समाज द्वारा पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य आकर्षण का केंद्र कीर्तन दरबार रहेगा, जो मंगलवार को शाम 6:30 बजे से 10 बजे तक चला। फिर 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। जिसमें अमृतसर से विशेष रागी जत्थे के भाई सरबजीत सिंह, ज्ञानी हीरा सिंह, भाई जसविंदर सिंह और भाई जसप्रीत सिंह ग्वालियर पहुंच चुके हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, फूलबाग ने समस्त संगत से प्रकाश पर्व पर पहुंचकर लंगर (प्रसाद) सेवा में सहयोग करने की अपील की है।

किला स्थित गुरुद्वारे पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचेंगे और अरदास करेंगे। यही कारण है कि किला स्थित दाता बंदी छोड़ में भी तैयारियां की गई हैं।

*दोपहर से शुरू होगा लंगर, रात 3 बजे तक चलेगा*

श्री गुरुनानक देव गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी फूलबाग के अध्यक्ष एसएच कोचर ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर 5 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से लंगर प्रारंभ होगा। जो रात करीब 3 बजे तक लगातार चलेगा। श्री गुरुनानक देव जयंती के चलते गुरुद्वारों में विशेष विद्युतसज्जा की गई है।

Next Post

इको सेंसेटिव जोन विस्तार के विरोध में पचमढ़ी रहा बंद, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue Nov 4 , 2025
पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार को इको सेंसेटिव जोन (ईएसजेड) की सीमा विस्तार के विरोध में नगर पूरी तरह बंद रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया और स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। पचमढ़ी वासियों ने नजूल भूमि और छावनी […]

You May Like