पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कोलंबो, 15 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग़ा ने कहा कि विकेट टैकी लग रही है इसलिए वह विकेट का फ़ायदा उठाना चाहते हैं और उनकी टीम इस मुक़ाबले के लिए उत्साहित है। आग़ा ने कहा कि यह पिच एसएससी के मुक़ाबले धीमी है, पाकिस्तान की एकादश में कोई बदलाव नहीं है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम ने पहले दोनों मुक़ाबले डिफेंड करते हुए जीते हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि यह मुक़ाबला अहम है लेकिन वर्तमान में रहना जरूरी है। भारत में दो बदलाव हैं, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह एकादश से बाहर हैं।
टीमें :
भारत: 1 इशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: 1 सईम अयूब, 2 साहिबज़ादा फ़रहान, 3 सलमान अली आग़ा (कप्तान), 4 बाबर आजम, 5 मोहम्मद नवाज, 6 शादाब ख़ान, 7 फ़हीम अशरफ, 8 उस्मान ख़ान, 9 शाहीन अफरीदी, 10 अबरार अहमद, 11 उस्मान तारीक़

Next Post

भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया

Sun Feb 15 , 2026
कोलंबो, 15 फरवरी (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के कप्तानों सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया, जिससे पहले हुए विवादित “हाथ नहीं मिलाने” वाले मामले की यादें ताज़ा हो गईं, जिस पर पहले भी काफ़ी बहस हुई थी। पिछले साल एशिया कप में भी […]

You May Like