दाऊद बासौदा पंचायत तक पहुंच मार्ग न होने से ग्रामीण परेशान

पठारी। कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय दाऊद बासौदा की मुख्य सड़क खस्ताहाल है. जाजोन मुख्य मार्ग से लगभग 4 किलोमीटर की सड़क पगडंडी से दाऊद बासौदा तक पहुंचना पड़ता है जाजोन मुख्य मार्ग से सड़क नहीं होने की वजह बारिश के दिनों में ग्रामीणों को गांव से आने जाने में काफी मुश्किल होती है.

पठारी से 10 किलोमीटर दूर स्थित त्योंदा तहसील के ग्राम दाऊद बासौदा के सरपंच भैया राम यादव, पूर्व सरपंच प्रकाश कुर्मी, किशन लाल शर्मा ने बताया कि पठारी गंजबासौदा मार्ग के जाजोन तिगड्डा से मात्र 4 किलोमीटर दूर बसे ग्राम दाऊद बासौदा पहुंच मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम जाजोन के सरपंच जगपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दाऊद बासौदा तक के खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों को बरसात में बंधा डैम से जान जोखिम में

डालकर निकलकर जाना पड़ता है. जब डैम में पानी अधिक हो जाता है, तो ग्रामीणों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर उदयपुर होकर जाना पड़ता है. पूर्व सरपंच प्रकाश कुर्मी का कहना है कि एक ओर सरकार गांव-गांव को सड़क से जोड़ने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ आजादी के बाद से आज भी कोई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस ग्राम की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा.

Next Post

जगन्नाथ मंदिर परिसर से निर्माण सामग्री चोरी

Sun Dec 21 , 2025
सारनी। सारनी नगर के जगन्नाथ मंदिर परिसर से मंदिर निर्माण हेतु रखी गई लोहे की सरिया चोरी होने की घटना से नगर में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इस गंभीर मामले को लेकर उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी, जगन्नाथ मंदिर एवं रथ यात्रा समिति तथा विभिन्न सामाजिक-धार्मिक हिंदू संगठनों ने […]

You May Like