आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री का चक्रवाती तूफ़ान में जनहानि रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश

विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को ‘मोंथा’ चक्रवाती तूफ़ान को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने संभावित तूफ़ान के मद्देनजर जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ टेलीफोन कांफ्रेंसिंग पर बात की। उन्होंने अधिकारियों से अधिक सतर्क रहने को कहा, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने काकीनाड़ा के पास 28 अक्टूबर को चक्रवात के प्रभाव के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। इसके कारण 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि चक्रवात का प्रभाव श्रीराकुलम से तिरुपति जिलों तक होगा और संभावित वर्षा 100 मिलीमीटर तक हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से राहत कार्यों के लिए कार्रवाई योजना तैयार करने को कहा और यदि आवश्यक हो तो शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियाँ घोषित करने और वास्तविक समय में जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को संवेदनशील जिलों में तैनात किया जाए और काकीनाड़ा में चलते फिरते अस्पताल तैयार रखे जाएं। अधिकारियों को चक्रवात प्रभावित जिलों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के उपाय करने और राहत कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

Next Post

फ्लाइट लेट होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर शुक्रवार को स्टार एयर की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित रहीं. तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु और गोंदिया के बीच आने-जाने वाली कंपनी की चारों उड़ानें चार घंटे से ज्यादा देरी से चलीं. देर रात तक यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. परेशान यात्री […]

You May Like