फॉरेस्ट डिपो के बाहर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग

मंडला: जिले के कालपी फॉरेस्ट डिपो के बाहर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जबलपुर से लकड़ी लेने आया था। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और फॉरेस्ट डिपो के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छोटे टैंकर और डिपो में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक में फैल चुकी थी।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।मंडला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने घटना की सूचना बीजाडांडी थाने को दी। स्थानीय दुकानदार मनोज शर्मा भी बाइक से मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। आग लगने के कारण को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक कर्मचारियों के स्टोव से वायरिंग में आग लगी, वहीं ट्रक ड्राइवर ने शॉर्ट सर्किट को घटना का कारण बताया है।

Next Post

15-20 किमी की रेडियस में बनेगा खरीदी केंद्र

Tue Mar 11 , 2025
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की बैठक जबलपुर: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन में गोदामों की लिस्‍ट की जो खाली हैं वहां प्राथमिकता से केन्‍द्र बनाये गये […]

You May Like

मनोरंजन