खंडवा को काचीगुड़ा हैदराबाद जोधपुर एक्सप्रेस की मिली सौगात

खंडवा। खंडवा संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन शुभ दिन रहा। जब प्रतिदिन चलने वाली काचीगुड़ा हैदराबाद भगत की कोठी जोधपुर नई ट्रेन सुबह खंडवा पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस ट्रेन का स्वागत कर प्रधानमंत्री रेल मंत्री और सांसद श्री पाटिल को धन्यवाद दिया।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार प्रयास के कारण केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन की सौगात दी। 19 जुलाई को काचीगुड़ा से रवाना होकर रविवार सुबह 9.45 बजे खंडवा में इस ट्रेन का प्रथम आगमन हुआ। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील सुनील जैन रेल सलाहकार कर समिति सदस्य मनोज सोनी नेवी इस नई ट्रेन का स्वागत करते हुए बताया कि रविवार को प्रात: 10.00 बजे ट्रेन के आगमन के समय विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव और शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर लोको पायलट गार्ड का पुष्प माला पहना कर शाल श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। और खंडवा खंडवा से जोधपुर के लिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 45 मिनट पहले ही खंडवा स्टेशन पर पहुंच गई। इस मौके पर रेल विभाग ने भुसावल मंडल से एसीएम गुड्स अभय कुमार सिंह, एईएन हरि ओम मीणा, स्टेशन मैनेजर अरविंद साहा कमर्शियल इंस्पेक्टर एन के शर्मा, निलेश बाथो,सहित रेलवे स्टॉफ मौजूद रहा।

Next Post

कांवड़ियों को यात्रा के दौरान नहीं होगी कोई असुविधा - महापौर

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर। संस्कारधानी के गौरव एवं ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा और शाही सवारी को सुगमतापूर्वक सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पुण्य लाभ दिलाने की दिशा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में रविवार को महापौर द्वारा कांवड़ […]

You May Like