इंदौर: बिचौली हप्सी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह सहेली के साथ दर्शन कर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी.पुलिस के मुताबिक प्रियांशी पिता सुभाष निवासी बिचौली हप्सी अपनी सहेली के साथ एक्टिवा से पितृ पर्वत दर्शन के लिए गई थी. लौटते समय लापरवाही से चल रही एक बाइक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं.
राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया. हादसे में उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है.
