बाक्साइड एवं कैथल खदान के पानी से नष्ट हो रही कृषि भूमि

रामपुर नैकिन। जिले के तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम नैकिन में संचालित बाक्साइड एवं कैथल खदान से अनवरत रूप से काफी मात्रा में आ रहे पानी से डेढ़ दर्जन किसानों की कृषि भूमि में खेती करना बंद हो गया है। करीब 6 वर्षों से किसान अपने खेतों में बोनी का कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

नैकिन निवासी सतीश कुमार तिवारी तथा वेणीप्रसाद तिवारी द्वारा कलेक्टर की जनसुनवाई में 13 मई 2025 को आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। पीडि़त किसान ने कहा कि बाक्साइड एवं कैथल खदान मालिक कृष्णदास टीकाराम मेसर्स एवं पार्टनर अश्वनी गौतम द्वारा 120 एचपी मोटर एवं 50-50 एचपी के तीन-चार मोटर द्वारा खदान से पानी निकालकर उनके खेतों में फेंका जा रहा है। कारोबारी जहां बाक्साइड एवं कैथल निकालकर करोड़ों रुपए महीने कमा रहे हैं वहीं आसपास के किसान 6 वर्ष से दाने-दाने के लिए मोहताज हो चुके हैं। उनके खेतों में करीब 5 फिट पानी हमेंशा भरे रहने के कारण सरपट के जंगल तैयार हो गए हैं। जिला प्रशासन से 6 वर्ष की खेती के नुकसानी को दिलाने एवं खदान के पानी को खेतों में आने से बंद कराने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि यदि भूमि के नीचे पाइन डालकर जल निकासी की व्यवस्था बना दी जाए तो खेती-किसानी का कार्य हो सकता है।

Next Post

बस की टक्कर से महिला की मौत 

Fri May 23 , 2025
हटा/दमोह.पटेरा से कुम्हारी की ओर जा रही शिव शक्ति पाठक ब्रदर्स कम्पनी की बस जिसका क्रमांक एमपी 22 पी 0141 लगभग 11 बजे के आसपास पटेरा कुम्हारी मार्ग पर हिनोति ग्राम पहुंची, जहां ड्राईवर की लापरवाही पूर्ण, तेज रफ्तार चलाने में एक अधेड़ महिला को टक्कर मार दी. जिससे घटना […]

You May Like