रुपये में लगातार तीसरी तेजी, डॉलर की तुलना में 17 पैसे मजबूत

मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) कच्चे तेल में रही नरमी से मंगलवार को रुपया 17 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.82 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 54 पैसे चढ़कर 95.99 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। तीन दिन में रुपया 91 पैसे मजबूत हो चुका है।

रुपया आज 24 पैसे की बढ़त में 95.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.63 रुपये और नीचे 95.82 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा दो प्रतिशत फिसलकर 86.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे रुपये को समर्थन मिला।

अमेरिका के ईरान पर हमले रोकने से दो दिन से कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। इससे भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार दोनों में तेजी देखी जा रही है।

 

Next Post

एलएंडटी की पहली तिमाही का मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 4,123 करोड़ पर

Tue Jul 28 , 2026
मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 4,123 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत ऊपर है। एलएंडटी के निदेशकमंडल की बैठक के बाद मंगलवार को वित्तीय परिणामों की […]

You May Like