पिकअप ने रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर में पिकअप ने मोटर सायकल सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि संजय सिंह राजपूत 48 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया थाना गोसलपुर ने सूचना वह खेती किसानी करता है। टिकरिया के कुंवरलाल पटैल और प्रमोद कुमार पटेल अपने घर से मोटर सायकल से ग्राम भीटा जा रहे थे, मोटर सायकल प्रमोद चला रहा था। कुशनेर पेट्रोल पम्प के पास पनागर मेें सामने तरफ से आ रही स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 20 जीए 6925 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मार दिया जिससे दोनों को चोटें आईं थीं, परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के कुंवरलाल पटेल 83 वर्ष की मौत हो गयी।

Next Post

नशे में युवक ने किया आस्था से खिलवाड़, नशेड़ी गिरफ्तार 

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सिंगरहा बस्ती के पास मैदान में चबूतरे पर बने शिवलिंग के पास शराब के नशे में धुत युवक ने आस्था से खिलवाड़ किया। जिसको लेकर आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि […]

You May Like