विदर्भ ने चंड़ीगढ़ को आठ विकेट से हराया

सौराष्ट्र, 31 दिसंबर (वार्ता) दर्शन नालकंडे (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विदर्भ ने बुधवार को विजय हजारे ट्राफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले में चंड़ीगढ़ को 165 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दी। आज यहां टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चंड़ीगढ़ की टीम विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 29.1 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। चंड़ीगढ़ के लिए संयम सैनी ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अर्सलान खान (27), निखिल ठाकुर (17) और तरनप्रीत सिंह (17) रन बना कर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। विदर्भ के लिए दर्शन नालकंडे ने चार विकेट लिये। नचिकेत भूटे और दिपेश परवानी को दो-दो विकेट मिले। यश कदम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ ने 22.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। अमन मोखाड़े (छह) रन बनाकर पहले विकेट के रुप में आउट हुये । ध्रुव शौरी ने 43 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 43 रन बनाये। उन्हें 18वें ओवर में रोहित ढांडा ने आउट किया। अथर्व तायडे ने 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाये। नचिकेत भूटे 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

Next Post

केंद्रीय खेल मंत्री ने बेंगलुरु में 75 करोड़ रुपये के हाई परफॉर्मेंस सेंटर का वर्चुअली शिलान्यास किया

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष सदर्न सेंटर (एनएसएससी), बेंगलुरु में एक अत्याधुनिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) के शिलान्यास समारोह का वर्चुअली उद्घाटन किया। प्रस्तावित हाई परफॉर्मेंस सेंटर, जिसकी कुल प्रोजेक्ट लागत 75 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।