नशे में युवक ने किया आस्था से खिलवाड़, नशेड़ी गिरफ्तार 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सिंगरहा बस्ती के पास मैदान में चबूतरे पर बने शिवलिंग के पास शराब के नशे में धुत युवक ने आस्था से खिलवाड़ किया। जिसको लेकर आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सिंगरहा बस्ती के पास मैदान में चबूतरे पर शिवलिंग है। बीती रात रिज्जू उर्फ रिजवान उर्फ भूरा पिता सलीम खान 30 वर्षीय निवासी काजी मोहल्ला गढ़ा, शराब के नशे में पहुंचा और लेट गया। शराब के नशे में उसने पेशाब कर दिया। जिससे आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन भी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। नारेबाजी कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

शराब का जखीरा समेत तस्कर पकड़ाए 

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल व पाटन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कारोबार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 416 पाव देशी एवं 6 बॉटल अंग्रेजी शराब व जुपिटर जप्त की गई। माढोेताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि उमरिया रोड पर घेराबंदी कर संजय […]

You May Like

Play sound