शराब का जखीरा समेत तस्कर पकड़ाए 

जबलपुर। माढ़ोताल व पाटन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कारोबार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 416 पाव देशी एवं 6 बॉटल अंग्रेजी शराब व जुपिटर जप्त की गई।

माढोेताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि उमरिया रोड पर घेराबंदी कर संजय सैनी 22 वर्ष निवासी हनुमानताल को पकड़ा गया।बोरी एवं थैले की तलाशी लेने पर 320 पाव देशी शराब मिला। संजय सैनी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध आबकारी एक्ट, जुआ, सट्टा सहित पूर्व से 7 अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार पाटन पुलिस ने नुनसर तिराहा के पहले दबिश दी। जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 1580 को रोककर चालक दीपू पंडित पिता कन्हैया पाण्डे 28 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला थाना हनुमानताल को पकड़ा। जुपिटर के पैरदान पर एक थैला रखा मिला जिसकी तलाशी लेने पर 2 कार्टून में कुल 96 पाव देशी शराब एवं जुपिटर की डिक्की में 1 पेटी में ओल्डमंक थ्री एक्स की 06 बॉटल रखी मिली, आरोपी दीपू पाण्डे से उक्त शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर मोनू वंशकार के द्वारा उक्त शराब देने पर मोनू वंशकार की जूपिटर से शराब बेचने पाटन जाना बताया।

Next Post

50 वारंटी, 22 शराब तस्कर, 4 चाकूबाज गिरफ्तार 

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर। पिछले 24 घंटे में शहर व ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कई वर्षो से फरार 5 गैरम्यादी, 45 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है। 22 तस्करों के 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 28 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 418 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी। 4 […]

You May Like