
जबलपुर। पिछले 24 घंटे में शहर व ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कई वर्षो से फरार 5 गैरम्यादी, 45 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है। 22 तस्करों के 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 28 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 418 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी। 4 बदमाशों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 4 चाकू जप्त किये गये, इसके साथ ही 168 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 82 हजार 300 रूपये समन शुल्क वसूला गया।
