अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को सीएम ने किया नमन

जबलपुर : 1857 की क्रांति में देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री डुमना से सीधे मालगोदाम चौक पहुंचें और यहाँ अमर शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव रानी दुर्गावती चिकित्सालय के सामने स्थित राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर में राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर में ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लिया। उल्‍लेखनीय है कि राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह गढ़ा-मंडला के गोंड राजवंश से संबंधित थे। यह राजवंश देश और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने बलिदान के लिए जाना जाता है। राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। 14 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

अंग्रेजों ने दोनों पर देशद्रोह के आरोप लगाए और मृत्युदंड की सजा सुनाई। 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में दोनों को तोप के मुंह से बांधकर शहीद कर दिया गया। दोनों ने अंग्रेजों के सामने झुकने और माफी मांगने से इनकार कर दिया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान देश के इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। उनके बलिदान ने क्षेत्र में अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति की भावना को और मजबूत किया।

Next Post

परिवार के मंगल कामना के लिए शीतला माता का पूजन

Fri Sep 18 , 2026
ओंकारेश्वर :निमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को शीतला सप्तमी का त्यौहार मनाया गया महिलाओं ने एक दिन पूर्व भोजन बनाया और शुक्रवार को सप्तमी के दिन शीतला माता के मंदिर पहुंचकर बासी भोजन माता जी को चढ़ाए और पूजन की जल चढ़ाया दही चढ़ाया और परिवार के लिए बच्चों के लिए […]

You May Like