रीवा में अमित शाह ने किया प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ, किसानों से अपनाने का किया आह्वान

रीवा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरूवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे. जहा बसामन मामा पुरवा पहुंचकर गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होने प्राकृतिक खेती के प्रकल्प में परंपरागत बीजों का संचय, गोमूत्र तथा गोबर से निर्मित खाद एवं कीटनाशक, अन्तवर्तीय फसल, औषधीय पौधों की खेती तथा फलोउद्यान विकास एवं कृषि यंत्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. केन्द्रीय गृह मंत्री ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में गौ पूजन के साथ वृक्षारोपण भी किया. सम्मेलन में सभी का स्वागत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया.

तत्पश्चात मुख्य अतिथि की आसंदी से किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानो की आय और उपज दोनो बढ़ाती है साथ ही रोगो से मुक्ति भी मिलेगी. देश में 40 लाख किसानो ने प्राकृतिक खेती को अपना चुके है. प्राकृतिक खेती परम्परागत प्रयोग है जिसको हम भूल गये है. प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम नही होता बल्कि बढ़ता है. श्री शाह ने बताया कि प्राकृतिक खेती का दुनिया में बहुत बड़ा बाजार है, दुनिया यह मान चुकी है कि प्राकृतिक खेती का अनाज बहुत ही लाभ दायक है स्वास्थ्य के लिये. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये सरकार मार्केटिंग, पैकिंग, प्रयोगशाला में जांच के अलावा किस तरह से प्राकृतिक अनाज की बिक्री हो इसके लिये भी प्रबंध किये है. उन्होने किसानो का आवाहन करते हुए कहा कि हम यहा से प्राकृतिक खेती प्रकल्प को अपनाने का संकल्प लेकर जाए. भूमि के प्राकृतिक तत्वो और गुणो को सम्भाल कर रखना भी हमारी जिम्मेदारी है. उन्होने बसामन मामा गौ अभ्यारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहा जो प्राकृतिक खेती प्रकल्प बना है छोटे किसानो के लिये बहुत लाभ दायक साबित होगा. प्रगतिशील किसानो को इसका लाभ मिलेगा. इसके पूर्व उन्होने प्राकृतिक खेती करने वाले किसान विवेक सिंह एवं राजललन सिंह को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया.

पांच पीपल वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया

किसान सम्मेलन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच पीपल के वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया. उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के बसामन मामा को श्रद्धांजलि देने के लिये पांच पीपल के वृक्ष लगाकर उन्हे तैयार करने का संकल्प लेकर यहा से जाए. इसके पूर्व उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद करते हुए कहा कि अटल जी के प्रिय क्षेत्र में रीवा उनका बहुत ही प्रिय क्षेत्र हुआ करता था और पीएम बनने के बाद उनकी वाहन चालक रीवा के ही वीर बहादुर सिंह हुए थे. अटल जी सुचिता, पारदर्शिता को सदैव महत्व दिया. उन्होने जो बोला वह करके दिखाया. श्री शाह ने कहा कि रीवा आज विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहा सबसे बड़े सोलर प्लांट के साथ अब एयरपोर्ट बन चुका है.

किसानो की आय बढ़ाने के प्रयास: मुख्यमंत्री

इसके पूर्व सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये सभी का आवाहन किया और कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिये प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. घर-घर दूध उत्पादन बढ़े इसके लिये पशु पालको को प्रोत्साहित किया जा रहा है. अभी आने वाले पांच वर्ष में 20 प्रतिशत दूध उत्पादन बढ़ाने का संकल्प है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो के बेहतरी के लिये योजनाओं के माध्यम से बहुत कुछ करने वाली है. किसानो की आय बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और सम्मेलन में प्रभारी महेन्द्र सिंह, रीवा के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, मऊगंज प्रभारी मंत्री लखन पटेल, सांसद जनार्दन मिश्रा सहित सभी विधायकगण मौजूद रहे.

प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाना होगा: राजेन्द्र शुक्ल

किसान सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वागत किया और उन्होने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 9 हजार से अधिक गौमाताओं ने हमारे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को यहा बुलाया है, ऐसा मैं समझाता हूं. उन्होने कहा कि गौमाता के गोबर, गोमूत्र से प्राकृतिक खेती की जाय जो स्वास्थ्य के लिये भी लाभ दायक है, आत्मनिर्भर भारत तभी होगा जब नागरिक और गौमाता स्वस्थ होगी. हमे प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा. श्री शुक्ल ने प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने की बात कही.

Next Post

भाजपा मुख्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री नबीन ने पूर्व […]

You May Like