1600 किलोमीटर की दूरी तय कर आए कांवडिय़ों का हुआ स्वागत

शुजालपुर।महाराष्ट्र प्रांत के अकोला क्षेत्र से निकले 25 सदस्यीय कावड यात्रियों का शुजालपुर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने इन कावडियों का पुष्प वर्षा और अल्पाहर से स्वागत किया. उक्त कावडिये लगभग 1600 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस जा रहे थे. इस दल में शामिल युवक ने बताया कि वे प्रतिवर्ष एक ज्योर्तिलिंग पर पहुंचकर भगवान महादेव का जल से अभिषेक करते है. इस वर्ष वे केदारनाथ ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचे थे और वहां से अभिषेक उपरांत राजस्थान, गुजराज अन्य प्रदेशों से होते हुए महाराष्ट्र की और जा रहे है. इस यात्रा में शामिल सभी 25 सदस्य नंगे पेर इस यात्रा को पुरी कर रहे है. यात्रा में शिवलिंग के साथ ही हनुमानजी की विशालकय प्रतिमा भी है, जिसे आकर्षक रूप से सजाकर लकडियों के माध्यम से अपने कंधों पर लेकर चल रहे है. भगवान भोलेनाथ के प्रति इनकी आस्था को देख स्थानीयजनों ने आत्मीयता से इनका स्वागत किया.

Next Post

10 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर चयन

Wed Jul 23 , 2025
मक्सी।फेम गुरुकुल अकादमी मक्सी में मंगलवार को जिला स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें फेम गुरुकुल अकादमी के बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया. यह आयोजन जिला […]

You May Like

मनोरंजन