
दमोह. शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता के कानून के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है.अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आव्हान पर मप्र ही संपूर्ण भारत देश के सभी जिला स्तर पर शिक्षकों की सेवा पर टीईटी लागू करने के विरुद्ध आज ज्ञापन सौंपा गया.मप्र शिक्षक संघ व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध नहीं कर रहा, किंतु शिक्षकों की पीड़ा के निराकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से संगठन अनुरोध कर रहा है कि इस निर्णय में संशोधन हेतु संसद में अध्यादेश आया जाए.संगठन शिक्षकों के प्रति प्राकृतिक न्याय समानता, विविध निश्चितता के सिद्धांत के आधार पर अध्यादेश लाने की मांग कर रहा है.आज के इस ज्ञापन के माध्यम से संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन ने अनुरोध किया कि आर टी ई अधिनियम 2009-2010 में उल्लेखित नियुक्ति नियम में शिक्षक पात्रता परीक्षा का उल्लेख किया गया है,जो कि 23 अगस्त 2010 में एनसीईटी अंतर्गत अध्यादेश में उल्लेखित है. संगठन उक्त अध्यादेश को जारी होने की दिनांक से लागू करने का अनुरोध करके दिनांक 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है.पूर्व के न्यायालयों के विभिन्न निर्णयों में भी इस टिप्पणी कौलेख किया गया है कि खेल के प्रारंभ होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते, फिर इस 2010 के अध्यादेश के अंतर्गत पूर्व के नियुक्त शिक्षक कैसे आ सकते है. मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ओर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्र निर्माण,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक चेतना ओर चरित्र निर्माण में विगत 25-30 वर्षों से निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे लाखों शिक्षक साथियों ओर उनसे संबंधित करोड़ो परिवार जन के सेवा हित में प्रधानमंत्री संसद में अध्यादेश लाकर इसमें 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने का संगठन विनम्र अनुरोध कर रहा है.आज के इस ज्ञापन प्रदर्शन में जिले के सभी विकाखंड ओर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर कलेक्टर दमोह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा.इस ज्ञापन प्रदर्शन में जिले के सभी शिक्षक अध्यापक संगठन के जिला व विकासखंड के पदाधिकारी व शिक्षकों के साथ ही मप्र शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन, पारस जैन, महेंद्र कुमार जैन, कमलेश सेन,जिला अध्यक्ष, संजय पाठक, महेश कुमार गुप्ता जिला सचिव, अरविंद चौराहा, मनीष भारद्वाज, नितेश पाठक, संदीप सोनी, अशोक साहू, जितेंद्र खटीक,मुन्ना लाल पटेल,अरविंद पटेल,महेश प्रसाद विश्वकर्मा, शरद ताम्रकार, अमित जैन,देवेंद्र तंतुबाय,भागचंद जैन, दौलत सिंह ठाकुर, मुलायम सिंह पटेरा,निलेश जैन,विवेक दुबे, सुरेंद्र सिकर्रा,सत्यनारायण तिवारी, आसिफ अंजुम, राकेश हजारी, मनोहर दुबे, ताहिर खान, विपिन चौबे, मुकेश सराफ, देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राय,संतोष रजक, खिलान सिंह ठाकुर, एलपी चौरसिया, लक्ष्मण सिंह ठाकुर,हरीश अहिरवाल, राजू गांगरा, आरबी सिंह, निशा चौकसे, विनीता जैन, देवीलाल पटेल, सोनू मुंडा, अविनाश तिवारी आदि की सराहनीय उपस्थिति रही.
