कार-नौ लाख की डिमांड कर महिला को दहेजलोभियों ने दी प्रताडऩा

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत रमखिरिया मेंं रहने वाली एक महिला को शादी के बाद से दहेज लोभी कार और नौ लाख रूपए नगद की डिमांड कर आए दिन प्रताडि़त करने लगे जिनसे तंग आकर अब पीडि़ता ने दहेज लोभियों के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने साफ्टवेयर इंजीनियर पति, रिटायर्ड एसआई ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को श्रीमति शैलजा राजपूत 32 वर्ष निवासी रमखिरिया ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हिन्दू रीति रिवाज से व्यावरा निवासी राजबहादुर राजपूत से हुई थी शादी में उसके माता पिता द्वारा 18 लाख रूपये राजबहादुर राजपूत केा दिये थे, पति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं उसके पिता ने मुंह मांगा दहेज ससुराल वालों को दिया था, शादी के बाद ससुराल बिदिशा गयी वहां तीन दिन रूकी, शादी में फोर व्हीलर न देने एवं 9 लाख रूपये कम देने का ताना मारने लगे, उसने अपने पिता को बतायी थी, ससुराल में पति राजबहादुर मायके से कार एवं 9 लाख रूपये लाने का दबाव बनाने लगे थे।
बेटी से आभूषण छुड़ाकर रखे, पिता से की अभद्रता
पीडि़ता ने बताया कि ससुर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं ससुराल वालों ने उसके गहने उससे छुड़ाकर अपने पास रख लिये पति राजबहादुर, ससुर गोपाल सिंह राजपूत, आये दिन दहेज में कार एवं 9 लाख रूपये रूपये न दिये जाने के कारण उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते रहे पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की थी। उसके माता पिता द्वारा कई बार ससुराल वालों के साथ बैठक कर रिश्ता न टूटे बातचीत की गई जो ससुर द्वारा हर बार उसके पिता के साथ बदतमीजी से बात कर बैठक करने से मना कर दिया।

Next Post

सारनी में क्रिकेट का महाकुंभ: फाइनल में रेड डायमंड की धमाकेदार जीत

Mon Mar 2 , 2026
सारनी: विद्युत नगरी सारनी के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय हाई स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक अंदाज़ में समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा, लेकिन फाइनल मुकाबले के दिन तो मानो पूरा शहर मैदान में उमड़ पड़ा। […]

You May Like

Play sound