बीएचईएल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

भोपाल: बीएचईएल, भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएम) एवं अध्यक्ष, भेल खेल प्राधिकरण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सभी को “फिट इंडिया” की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में तायक्वांडो खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 30 अगस्त को भेल शिक्षा मंडल के विद्यालयों में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन होगा, वहीं 31 अगस्त को बीएचईएल एथलेटिक्स मैदान से सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी।

इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रतिनिधि श्री विवेकानंद, सीआईएसएफ भोपाल के अधिकारी, भेल यूनियनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। श्री टी यू सिंह ने उन्हें हॉकी का जादूगर बताते हुए कहा कि उनके असाधारण कौशल ने भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया।

विवेकानंद ने नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकार की हेल्पलाइन संख्या 1933 की जानकारी दी। अंत में मुख्य अतिथि ने महिला एवं पुरुष दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Next Post

आत्महत्या कर चुके हिमांशु का वीडियो आया सामने, पत्नी वैशाली और ससुर की धमकी का जिक्र

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल।राजधानी के अयोध्या नगर में एक युवक के आत्महत्या करने के करीब 18 दिन बाद उसका वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी और ससुर को थाने पूछाताछ के लिए बुलाया है. बता […]

You May Like