मां बगलामुखी के आंगन में रामनवमी पर लगा भक्तों का मेला

नलखेड़ा। चैत्र नवरात्रि के दिन रामनवमी पर पीतांबरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित माता मंदिरों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की लबी कतारें दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए लगी रही. देश प्रदेश के कई स्थानों से श्रद्धालु यहां पहुंचे.मंदिरों में कन्याभोज, पूजन, भजन कीर्तन, हवन, जप तप, अनुष्ठान चलते रहे. देर रात तक दर्शनार्थियों का आना जाना लगा रहा. इस मौके पर मां बगलामुखी का मनमोहक स्वर्ण श्रृंगार किया गया. हवन अनुष्ठान की पूर्णाहुति में आहुतियां प्रदान कर भक्तों ने धर्मलाभ लिया. माता को पकवानों का विशेष भोग लगाया, नवमी पर लोगों ने अपने अपने घरों पर भी माता की पूजा अर्चना की.

शुक्रवार को माता मंदिर पर नवरात्र पर्व के अंतिम दिन महानवमी पर पीतांबरा मां बगलामुखी के आंगन में पीतांबरा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भंडारा शेड क्षेत्र में कई कन्याओं का कुमकुम अक्षत से पूजन किया. कन्याओं को प्रसादी कन्या भोज का कराया गया. इसके पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिदिन भंडारा शेड क्षेत्र में होने वाला हवन भी मंत्रोच्चार की मंगल ध्वनियों के साथ विधिपूर्वक संपन्न किया. बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई कन्याओं का पूजन कर उन्हें कन्याभोज कराया गया, इसके बाद नवरात्रि में मंदिर के पास चल रहे विशाल निशुल्क भंडारे में आगंतुक श्रद्धालुओं को समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन व फलाहार कराया गया, यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा परिसर में महाप्रसादी ग्रहण की.

वीआईपी का लगा रहा आना जाना

मां के दरबार नवरात्र में शुक्रवार को माता मंदिर में भक्तों की भीड़ के साथ कहीं वीआईपी भी माता के दरबार में दर्शन करने पहुंचे, जहां पर कहीं न्यायाधीश व कई राजनेता मंत्री माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की.

प्रशासन में देखिए व्यवस्थाएं

चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन भारी भीड़ एवं कई अधिकारियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा. प्रात: काल से ही तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी नागेश यादव, पटवारी रामपाल सिंह तोमर, पटवारी मुकेश चौहान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए दिखाई दिए.

रामनवमी पर प्रभात फेरी में निकली नवदुर्गा

श्रीराम संकीर्तन मंडल द्वारा नगर में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रभातफेरी निकाली जा रही है. प्रभातफेरी में मंडल के सदस्य प्रत्येक त्यौहार पर उस त्यौहार की महता के अनुसार झांकी अथवा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर नवदुर्गा की झांकी निकाली गई. रविवार को नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर प्रभातफेरी में नवदुर्गा की वेश में नौ युवतियां शामिल थी. प्रभातफेरी में शामिल भक्त माता के भजनों के साथ ही नवदुर्गा के भजन गाते चल रहे थे. प्रतिदिन अनुसार प्रभातफेरी प्रात: 5.30 बजे चौक बाजार से प्रारंभ हुई, नगर के के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर पुन: चौक बाजार पहुंची. चौक बाजार में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्रीराम स्तुति के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ.

Next Post

गोठड़ा माताजी की चेतावनी: सात मावठे और बीमारियों का साया, खेती पर मंडराएगा संकट

Fri Mar 27 , 2026
रतलाम। जिले की जावरा ब्लॉक के ग्राम गोठड़ा स्थित मलेनी नदी कि नारे विराजित महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि नवमी पर हुई पारंपरिक भविष्यवाणी में इस वर्ष कई उतार-चढ़ाव के संकेत सामने आए हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने पूरे वर्ष के हालात को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त […]

You May Like