महिला ने जहर खाकर दी जान, पति सहित अन्य पर प्रताड़ना के आरोप सुसाइड नोट भी छोड़ा

इंदौर:कनाड़िया इलाके में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमे पति, सास और ननद पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं. पति के दूसरी युवती से संपर्क में होने से भी वह दुखी थी.कनाड़िया थाना क्षेत्र के खतरीखेड़ी में रहने वाली 27 वर्षीय नेहा पति राहुल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा हैं.

वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं. आत्महत्या से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमे उसने पति राहुल, सास और ननद पर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा कि महिला की वर्ष 2016 में शादी हुई थी. वह पति के अन्य महिला के संपर्क में होने से दुःखी थी. दो साल पहले भी पारिवारिक विवाद के चल-ते उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी. महिला की आत्महत्या के बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर आरोपी पति व अन्य पर कार्रवाई की मांग की. आज भी परिजन लाश लेकर थाने पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे.

Next Post

प्रदेश भाजपा में नई ताजपोशी पर ग्वालियर में जश्न की तैयारी शुरू

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता हेमन्त खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन, महाराज बाड़ा पर आज बुधवार को सांय 4 बजे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्वालियर भाजपा ने सभी वरिष्ठ […]

You May Like