डस्टबिन होने लगे गायब,डिवाइडर भी दिखे नदारद

विदिशा,

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका ने अच्छे कंपनी के डस्टबिन लेकर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर लगाए थे. जिन्हें लगाए अभी कुछ दिन ही हुए हैं और वह डस्टबिन अपने स्थान से गायब है. विवेकानंद रोड, एडीएम बंगले सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर करीब एक सप्ताह पहले सड़क के किनारे लगाए गए डस्टबिन चोरी हो गए, सावरकर बाल बिहार के सामने मुख्य सड़क पर लगाए गए डिवाइडर निकाल लिए गए. वहीं नगर पालिका भवन जो कि पुराने जिला चिकित्सालय में शिफ्ट हुई है उसकी बिल्डिंग भी धराशाई होने की स्थिति में है. विगत दिनों एसएटीआई कॉलेज मुख्य मार्ग पर लगे ब्रेकरों को भी निकाल लिया गया था ।

झड़ा प्लास्टर हटे डिवाइडर

बालविहार सड़क से हटे डिवाइडर, 40 फीट की सड़क पर जस का तस अतिक्रमण

पर भी स्पीड ब्रेकर लगाये गये थे. जो कुछ दिन बाद ही उखाड़ लिये गये. पेढ़ी स्कूल खाई मुख्य मार्ग पर लगाये गये. स्पीड़ ब्रेकर के ब्लाक को वहां के रहवासियों द्वारा अपने हिसाब से उखाड़ दिया गया. ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिससे आगे पाट पीछे सपाट के हालात बन रहे हैं.

करेंगे कार्यवाही-सीएमओ

इस संबंध में मुख्य नपा अधिकारी दुर्गेश ठाकुर ने कहा कि लोगों में जागरूकता होनी चाहिए नपा की संपत्ति को यदि कोई नुकसान पहुंचता है तो तुरंत मालूम होने पर हम उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेंगे. हम अपनी मॉनिटरिंग भी बढ़ाएंगे लोगों से निवेदन करेंगे नपा भवन के लिए सब इंजीनियर को एस्टीमेट बनाने के लिए बोला है जिसमें रिपेयरिंग, पुताई और अंदर का मेंटेनेंस होना है.

पार्षद के बोल

वहीं सावरकर बाल विहार के सामने मुख्य मार्ग पर डिवाइडरों के उखड़ने के पीछे वार्ड पार्षद पति जमना कुशवाहा का कहना है कि डिवाइडर बड़े लग गए थे. लोग गिर रहे थे लोगों नें डिवाइडर के एक तरफ पार्किंग स्थल बना लिया था वार्ड के लोगों के सजेशन पर हमने डिवाइडर हटवाए हैं.

Next Post

हनी बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भगोरियामय हुआ माहौल

Tue Mar 18 , 2025
कुक्षी। विधायक पृर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने भव्य समारोह आयोजित कर धूमधाम के साथ मनाया। विधायक के पैतृगांव तलावड़ी में बड़ी तादाद में उत्साह और उमंग से लबरेज क्षेत्र के लोगों ने सुबह से पहुँचकर हनी बघेल का पुष्पहारों से अभिनंदन कर केक काटकर […]

You May Like