
भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ताजुल मसाजिद के सामने युवाओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद कुछ युवक हाथों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर खड़े हो गए। ये युवक लंबे समय तक पोस्टर लहराते हुए वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे। राहगीरों और नमाजियों की भीड़ के बीच यह नजारा चर्चा का विषय बना रहा।
