
बदनावर। तहसील के कई ग्रामों में इन दिनों भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कई ग्राम पंचायतों में हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोत बंद होने की स्थिति में हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को खेतों एवं दूरस्थ स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल संसाधन प्रबंधन विभाग से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए बदनावर तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 2-2 ट्यूबवेल स्वीकृत किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जल संकट और अधिक गंभीर हो सकता है। अतः संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
