महू के पासीपुरा में गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश

महू. नगर के पासीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को छावनी परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में आक्रोश फैल गया. खबर फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया.

सूचना मिलने और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया. थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचे चित्रकूट

Wed May 6 , 2026
चित्रकूट। यथार्थ गीता के प्रणेता परमपूज्य सदगुरुदेव परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दो दिवसीय चित्रकूट शुभागमन 5 मई को आरोग्यधाम परिसर में हुआ, जहाँ से वह परमपूज्य दादागुरु की पावन भूमि समाधि स्थल श्री परमहंस आश्रम अनुसुइया चित्रकूट जायेंगे एवं वहाँ आयोजित होने वाले दो दिवसीय भंडारे में […]

You May Like

मनोरंजन