शोलापुर के 500 छात्रों ने सोनू सूद का 390 फीट का कटआउट बनाया

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में शोलापुर के 500 छात्रों ने सोनू सूद को सम्मानित करने के लिये उनका 390 फीट का कटआउट बनाया है।

सोनू सूद की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म फ़तेह के लिए उत्साह ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।शोलापुर में सोनू सूद के प्रशंसकों ने उनका 390 फीट का कटआउट पोस्टर बनाया है। यह फ़िल्म फतेह की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ से पहले सोनू सूद के लिए अपार प्रेम और प्रशंसा को दर्शाता है। फ़तेह को लेकर उत्साह सिर्फ़ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। उत्तरी इलाकों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक, फ़िल्म फतेह के लिए दीवानगी तेज़ी से फैल रही है। सोनू सूद की अमृतसर, शिरडी, लखनऊ और दिल्ली की यात्राओं ने भारी भीड़ खींची है, प्रशंसकों ने अविस्मरणीय तरीकों से अपनी भक्ति और समर्थन का प्रदर्शन किया है।रिकॉर्ड तोड़ने वाले 390 फुट कटआउट के अलावा, प्रशंसकों ने फिल्म फतेह की ब्रांडिंग के साथ फतेह-थीम वाली टी-शर्ट, मूर्तियाँ और यहाँ तक कि सजे हुए ऑटो भी बनाए हैं।

सोनू सूद निर्देशित और लिखित फतेह, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद, ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल और अजय धामा सह-निर्मित, ‘फतेह’ साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है।इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज़ होगी।

Next Post

डायना पेंटी ने फ़िल्म आज़ाद में अपना किरदार निभाने के लिए बहुत तैयारी की

Wed Jan 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी का कहना है कि उन्होंने अपनी आने वाली फ़िल्म आज़ाद में अपना किरदार निभाने के लिए बहुत तैयारी की। फिल्म आज़ाद में डायना पेंटी ने स्वतंत्रता से पहले के समय के दौरान भारत के एक छोटे से गाँव की एक पारंपरिक, जड़-मूल वाली महिला […]

You May Like