महाकौशल एक्सप्रेस का एक ट्रिप मार्ग बदला

जबलपुर। मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर थर्ड और फोर्थ लाइन के कनेक्शन के लिए चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली गाड़ी संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी, लेकिन गाजियाबाद जंक्शन-मितावली-आगरा कैंट के परिवर्तित मार्ग से जबलपुर पहुंचेगी। यह बदलाव केवल एक ट्रिप के लिए रहेगा। इसी तरह 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से कोटा जाने वाली गाड़ी संख्या 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट री-शिड्यूल होकर रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखें और रवाना होने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Post

एमएस धोनी ने हैदराबाद में शानदार पैडल और वेलनेस सुविधा का किया उद्घाटन

Mon Oct 5 , 2026
हैदराबाद, 05 अक्टूबर (वार्ता) क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को पैडलपार्क इंडिया के को-फाउंडर निखिल सचदेव, जिगर दोषी और प्रतीक दोषी के साथ मिलकर जुबली हिल्स में ‘7पैडलl एमएस धोनी’ नाम की एक इनडोर स्पोर्ट्स और वेलनेस सुविधा का उद्घाटन किया। 15,000 वर्ग फुट में फैली इस […]

You May Like