नकली खाद-बीज बेचते मिलें तो करें सख्त कार्रवाई

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.

बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए खाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा नकली अथवा अमानक खाद-बीज के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाई जाए. किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने कहा खाद-बीज विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए. स्टॉक, गुणवत्ता, लाइसेंस तथा विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की जाए. यदि किसी केंद्र पर अमानक अथवा नकली खाद-बीज का भंडारण या विक्रय पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए.

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित पात्रता पर्चियों एवं राशन कार्डों का नियमित सत्यापन किया जाए. अपात्र तथा मृत हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए जाएं, ताकि वास्तविक एवं नए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पात्रता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें तथा अपात्र एवं मृत हितग्राहियों के नामों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे परिवार, जो पात्र होने के बावजूद अभी तक सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, उनके नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़े जाएं. बैठक में उन्होंने हितग्राहियो की शत-प्रतिशत ईकेवाईसी कराने के भी निर्देश दिए.

 

 

Next Post

सूने घर में चोरों का कमाल, बटोर ले गए माल

Tue Jun 9 , 2026
सीहोर। शहर के चाणक्यपुरी स्थित हिमांशु गार्डन के समीप एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी उस समय लगी जब मकान मालिक परिवार सहित इंदौर से वापस लौटा. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण […]

You May Like