
देवास।मध्यप्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने आज से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। राजस्व विभाग में न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों ने सामान्य शासकीय कार्यों से पूरी तरह दूरी बना ली है। देवास समेत प्रदेश के कई जिलों में तहसील कार्यालयों के बाहर ताले लटकते नजर आए। अधिकारियों ने शासकीय वाहन भी संबंधित विभागों को वापस सौंप दिए। आप को बता दें कि सरकार द्वारा किए गए कार्य विभाजन को लेकर अधिकारियों में असंतोष है। उनका कहना है कि यह निर्णय कार्य के स्वरूप और गरिमा के विपरीत है। फिलहाल सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
