सागर के 2 कूडो खिलाड़ियों का इंडिया की कूडो टीम में चयन

सागर। टोकियो जापान में 1 से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाली कूडो एशियन चैंपियनशिप में कूडो इंडिया टीम में मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के 5 खिलाडियों का चयन हुआ है. 2 से 3 अगस्त को कूडो इंडिया टीम के ट्रायल सूरत मे एथलेटिका जीमनेज़ीयम में आयोजित किये गए थे, जिसमे मध्य प्रदेश के 5 खिलाडियों मोहम्मद सोहैल खान, वैष्णवी ठाकुर, अनुग्या शर्मा, प्रतीक सिंह एवं जैकसन जोशी ने भाग लिया और अपने अपने वर्ग मे अपने प्रतिद्वंदीयों को हराकर अपना-अपना स्थान सुनिश्चित किया. सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहैल खान ने सीनियर पुरुष वर्ग – 250 पी आई और वैष्णवी सिंह ने सीनियर महिला वर्ग – 240 पी आई केटेगरी मे अपना स्थान सुनिश्चित किया.

कूडो इंडिया टीम 31 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से कूडो इंडिया के संस्थापक एवं हेड कोच हंशी मेहुल वोरा के नेतृत्व मे टोकियो जापान के लिए प्रस्थान करेंगी.

खिलाडियों की उपलब्धि पर कूडो एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, अध्यक्ष एवं चीफ कोच डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष डॉ नईम अहमद खान,सेक्रेटरी हरिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, शुभम राठौर, मेघा भोजक आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी.

Next Post

अमरकंटक में शासकीय भूमि के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed Aug 6 , 2025
अमरकंटक। वार्ड क्रमांक 09 में बुधवार सुबह 9:30 बजे नगर परिषद और अमरकंटक पुलिस की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ी और नए निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व चेतावनियों के बावजूद कब्जा जारी था। नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते की उपस्थिति […]

You May Like