पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका

इंदौर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सर्वधर्म संघ के बैनर तले प्रिंस यशवंत रोड स्थित इमली साहिब गुरुद्वारा चौक पर प्रदर्शन कर
आतंकवाद का पुतला फूंका गया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न धर्मों के गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मंज़ूर बेग ने कहा कि यह हमला मानवता पर कलंक है और इसे किसी धर्म से जोड़ना गलत है।

सभी धर्मगुरुओं ने कहा कि कोई भी मजहब मासूमों की हत्या की इजाजत नहीं देता। इस मौके पर पहलगाम हमले में शहीद इंदौर निवासी सुशील नथानियल सहित अन्य मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। प्रदर्शन में रियाज खान, संत अरुण आनंद महाराज, वर्धानंद महाराज, मौलाना हकीम, एडवोकेट जितेंद्र त्रिपाठी, रोहित जोशी, मुकेश बजाज, फैजान बैग, अयूब पठान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Next Post

पति की प्रताड़ना से तंग दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या

Thu Apr 24 , 2025
इंदौर : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पार्क में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय काजल पति सुमित उर्फ चुन्नु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल का पति सुमित अक्सर मारपीट […]

You May Like