इंदौर : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पार्क में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय काजल पति सुमित उर्फ चुन्नु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल का पति सुमित अक्सर मारपीट करता था।
कल भी पति से विवाद होने के बाद काजल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने काजल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
