महेश्वर जनपद में उपयंत्री 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर. लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ एक उपयंत्री को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी ने ग्राम पंचायत के कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 14 हजार रुपए की मांग की थी. राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक मंगन सिंह मकवाने, ग्राम पंचायत बडवेल/कांकरिया के सचिव हैं. उन्होंने पंचायत में कूप जाली का कार्य कराया था, जिसके मूल्यांकन और कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जनपद पंचायत महेश्वर में पदस्थ उपयंत्री मनोज सावले ने 14 हजार रुपए रिश्वत मांगी. आरोपी इससे पहले भी दबाव बनाकर 4 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से ले चुका था. शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद शुक्रलार को ट्रैप दल गठित किया. टीम ने जनपद पंचायत महेश्वर स्थित कार्यालय में आरोपी को आवेदक से 4 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित विवेक मिश्रा, विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, पवन पटोरिया, कमलेश परिहार और मनीष माथुर शामिल रहे.

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर RKSK टीम ने किया पौधारोपण, दिया हरियाली का संदेश

Fri Jun 5 , 2026
दमोह,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ग्राम बकायन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़, जिला दमोह की टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। कार्यक्रम में परामर्शदाता नितेश गुप्ता के नेतृत्व में ANM सीमा […]

You May Like