जेल से पति को छुड़ाने उसके दोस्त ने पत्नी से 2 लाख ठगे, रेप भी किया

ग्वालियर: पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है. जेल में बंद पति को जमानत दिलाने के नाम पर उसके दोस्त ने महिला से 2 लाख लेकर ठग लिए. साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया. हैरानी की बात यह है कि इस बात का पता महिला के बहनोई को चला तो उसने भी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया. दोनों की प्रताड़ना से परेशान होकर आखिर में महिला अपनी सास को आपबीती बताई. इसके बाद सास के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है.

दअरसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को हत्या के अपराध में पुलिस ने पकड़ा था. कुछ दिन ग्वालियर जेल में रखने के बाद उसे जबलपुर जेल भेज दिया गया. जबलपुर जेल में पति की दोस्ती डिगवार, मुरैना निवासी अंकित रावत से हुई. कुछ दिन बाद अंकित जेल से छूटकर बाहर आया. पति से दोस्ती का हवाला देकर अंकित पिछले साल पीड़िता के घर आया और पति की जमानत कराने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ले गया.

इसके बाद अंकित का घर आना जाना शुरू हो गया. 25 अक्टूबर को अंकित घर आया और रात को रुक गया. देर रात मौके का फायदा उठाकर अंकित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने महिला को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह बच्चों को मार देगा. डर के कारण महिला चुप रही, उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. इस बात का फायदा उठाकर आरोपी अंकित ने तीन चार बार महिला के साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दूसरा आरोपी विवेक तोमर है जो दूर के रिश्ते में उसका बहनोई लगता है. वह कांग्रेस नेता भी है. 25 दिसंबर को विवेक तोमर उसके घर आया और अंकित रावत के साथ संबंधों की बात कहकर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही, चुप रहने की धमकी दी

Next Post

भोपाल जिला विकास सलाहकार समिति गठित, समाजसेवा से लेकर उद्योग और विधि क्षेत्र के 20 सदस्य शामिल

Mon May 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने भोपाल जिले के लिए जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, विधि और प्रगतिशील किसान वर्ग से जुड़े 20 नामित सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का उद्देश्य जिले के समग्र विकास, […]

You May Like