जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अशोक कुशवाहा निवासी खैरमाई मंदिर के पास ग्राम सोनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ई रिक्शा से अपनी भतीजी को लेकर छोटे भाई के ससुराल निमंत्रण में करमेता जा रहा था।
आगे रांझी से तीन लोग और ई रिक्शा बैठ गये थे, जी.सी.एफ. अस्पताल के पास सतपुला रोड के पास कार क्रमांक एमपी 17 सीडी 2902 का चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चला कर आया और ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गया और उसकी भतीजी नीलम कुशवाहा 10 साल एवं ई रिक्शा में बैठे महेश ठाकुर, सरीफ दास व अनिल सिह समेत उसे चोटें आ गई।
