
चितरंगी। चितरंगी वन परिक्षेत्र के बगदरा कला जंगल पिछले 24 घंटे से धू-धूकर जल रहा है। बगदरा जंगल में आग कैसे लगी, कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन इसी जंगल में पिछले साल भी इसी तरह भीषण आग लगने से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गये।
गौरतलब है कि चितरंगी, कर्थुआ, माड़ा व बरगवां तथा सरई पूर्व एवं बैढ़न रेंज के जंगलों में इस वर्ष आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चर्चाएं है कि जिम्मेदार वन अधिकारी आगजनी की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुये हैं। इधर वन परिक्षेत्र चितरंगी के बगदरा कला के जंगल में विगत 24 घंटे से आग लगी हुई है। जिसके चलते आसपास के रहवासी दहशत में हैं। पिछले वर्ष भी इसी जंगल में आग लगी थी और गांव की ओर पहुंच गई थी। कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया था। हालांकि अभी तक वन अमले द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास नही किये गये हैं। जंगल में चारों तरफ धुऑ ही धुऑ दिख रहा है।
