
सीधी। जिले के चुरहट थानांतर्गत गुढ़ रोड मे पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गये। हादसे के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट पहुंचाया गया। चुरहट पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता लालमणि सेन पिता जमुना सेन उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 चुरहट ने हमराह सुदामा प्रसाद सेन के साथ थाना आकर जवानी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 23 अप्रैल 2025 को समय करीबन 10.45 बजे रात्रि बाणसागर कालोनी के गोलू मिश्रा ने मेरे घर आकर बताये कि संदीप सेन उर्फ छोटू ,लवकुश सेन, रिद्धी सेन व सिद्वी सेन का गुढ़ रोड मे रफीक के घर पास सफेद पिकप अज्ञात के चालक द्वारा एक्सीडेन्ट कर दिया है । सभी लोगो को अस्पताल चुरहट ले जा रहे है और संदीप सेन उर्फ छोटू की मृत्यु हो गई है। अस्पताल चुरहट में संदीप सेन उर्फ छोटू को डाक्टर ने देखकर बताया कि मृत्यु हो गई है। वहीं लवकुश सेन, रिद्धी सेन व सिद्वी सेन को एक्सीडेन्ट से काफी चोटे आई है जिनका इलाज अस्पताल चुरहट में चल रहा है।
